Monday, October 19th, 2026

तुकोजीराव पवार स्टेडियम निर्माण कार्य का लाखों रूपया पानी में

देवास
भोपाल चौराहे के समीप तुकोजीराव पवार स्टेडियम परिसर में खेल मैदान का निर्माण किया गया था।  निर्मित इस खेल मैदान में लगाये गये  शासन के लाखो रूपये पानी में बह गये है।

 बिल्डिंग के बाहरी परिसर से सटे हुए बेसमेंट में टेबल टेनिस, करातें, कुस्ती इत्यादि खेलो के लिये बेसमेंट में खेल मैदान के लिये सीमेंट कांक्रीट किया गया था। चौतरफा बाउंड्रीवाल के साथ ही सामने की और सीढ़ियो का निर्माण किया गया था। इस कार्य में मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मद से लाखो रूपये का खर्चा किया गया था। ास्टेडियम में भवन एवं खेल मैदान का 17 नवम्बर 2016 का तत्कालीन देवास सांसद स्व. मनोहर उंटवाल एवं विधायक गायत्रीराजे ने लोकार्पण किया था। बेसमेंट में स्थित मैदान का जिला खेल विभाग द्वारा भराव किया जा रहा है। भराव के पश्चात नवनिर्माण किया जायेगा। यानि की चार वर्ष पूर्व खेल मैदान में लगाये गये शासन के लाखो रूपये व्यर्थ ही पानी में बह गये। इस सम्बन्ध में जिला खेल विभाग अधिकारी रीना चौहान का कहना है कि बेसमेंट में निर्मित खेल मैदान में बारिश का पानी भरा रहता है। इसलिये भराव कर के नया निर्माण किया जायेगा। अब सवाल यह उठता है कि बेसमेंट में खुले खेल मैदान के साथ पानी की निकासी का इंतजाम क्यों नहीं किया गया, या भराव करने के अलावा अब भी पानी की निकासी नहीं हो सकती है। वर्षाकाल के पश्चात मोटर के माध्यम से पानी नहीं निकाला जा सकता है..., खुले मैदान के उपर  शेड निर्माण भ किया जा सकता है। ताकि पूर्व के निर्माण में खर्च किये गये लाखो रूपये भी बर्बाद नहीं हो एवं नये निर्माण में पुन: लाखो रूपये की राशि भी नहीं खर्च करनी पडेÞ...।

 

#तुकोजीराव पवार स्टेडियम

Source : Agency

पाठको की राय